हमारा दर्शन और विश्वास

संपूर्ण विश्व में और हर समय, डेरेक प्रिंस मिनिस्ट्रीज़ बाइबल की शिक्षा दे रही है, परमेश्वर के वचन की जीवन-परिवर्तनकारी सामर्थ को उन लोगों के साथ साझा कर रही है जो बाइबल के सत्य की गहरी आवश्यकता में हैं।

हमारी पहचान

डेरेक प्रिंस मिनिस्ट्रीज का मानना है कि जब लोग यीशु से मिलते हैं तो उनका जीवन बदल जाता हैं। शिष्यता और परमेश्वर के वचन की सटीक शिक्षा के माध्यम से, हम मन को पोषण देते हैं, हृदय को साहसी बनाते हैं और विश्वासियों को उनके अनुभव की पूर्णता में जीने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय बाइबल शिक्षक डेरेक प्रिंस की विरासत और उनके नाम पर आधारित यह सेवकाई, चर्चों, मिशनरियों, मसीही शिक्षकों और दुनियाभर में लाखों विश्वासियों को संसाधन प्रदान करती है। 45 से अधिक राष्ट्रीय और आउटरीच कार्यालयों के साथ, जो छह महाद्वीपों में फैली हैं, डेरेक प्रिंस मिनिस्ट्रीज़ मसीह के लिए चेलों को तैयार करके उन्हें और चेला बनाने में सक्षम करने के हमारे प्रयास को दिन-रात जारी रखती है।

हमारा उद्देश्य

हम क्या करते हैं

हर दिन हम बाइबल की शिक्षा देते हैं और विश्वासियों को विश्वास, बुद्धि और सत्य की परिपूर्णता में यीशु का अनुसरण करने के लिए तैयार कर रहे हैं।

डेरेक प्रिंस की सदाबहार शिक्षाओं के माध्यम से, हम विश्वासियों को उनके मसीही जीवन के हर चरण और अवस्था में शिष्यता प्रदान करते हैं। हमारे मसीह-केंद्रित और क्षेत्रीय कार्यालय मसीही शिष्यता के क्षेत्र में आगे बढ़ने कि भूमिका निभाते हैं, आत्मिक भूख का समाधान करने के लिए कई प्रकार की सेवाएं और संसाधन प्रदान करते हैं, जो वास्तविक परिवर्तन लाते हैं। इसमें शामिल हैं:

अगुओं का प्रशिक्षण

हम स्थानीय कलीसिया के अगुओं और पादरियों के साथ मिलकर कार्य करते हैं और बुनियादी स्तर की सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक संसाधन और शिक्षण उपलब्ध कराते हैं।

शिक्षा संबंधी संसाधन

प्रिंट, वीडियो, ऑडियो और ऑनलाइन में उपलब्ध, हम विश्वासियों को तैयार करने के लिए शिक्षा संबंधी संसाधनों को प्रकाशित करते हैं और बाँट देते हैं। हमारे बनाये गए अधिकांश शिक्षा संबंधी संसाधन दान कर दिए जाते हैं।

अनुवाद:

हमारी इच्छा यह देखना है कि लोग बाइबल-आधारित शिक्षा को उस भाषा में प्राप्त करें जिसे वे समझते हैं।

बाइबल अध्ययन कोर्स:

हम विश्वासियों को शिक्षा देने और उन्हें सक्षम बनाने के लिए एक समान और स्वयं-अध्ययन बाइबल कोर्स की एक श्रृंखला प्रदान करते हैं।

समर्थन:

हम परमेश्वर के वचन की सामर्थ और अधिकार को बढ़ावा देते हुए विश्वासियों को घर, कलीसिया, विद्यालय और ऑनलाइन में बाइबल के ज्ञान और समझ में बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

नई खोज

डेरेक प्रिंस मिनिस्ट्रीज़ नये परियोजनाओं और प्रारंभिक कदमों के माध्यम से पहले से कहीं अधिक लोगों तक पहुँच रही है। हमारा डिजिटल सेवाकार्य सोशल मीडिया, वीडियो, लेख, ऐप्स और अन्य माध्यमों के जरिए ऑनलाइन जुड़ने के लिए तकनीक का उपयोग कर रहा है।

इतिहास

यह सब 1971 में शुरू हुआ, जब डेरेक प्रिंस ने फ़ोर्ट लॉडरडेल, फ्लोरिडा में अपने घर के गैरेज में एक कार्यालय खोला। मूल रूप से डेरेक प्रिंस पब्लिकेशंस के नाम से जाना जाता था, और यह डेरेक की बढ़ती हुई बाइबल सिखाने की सेवा का परिणाम था, जिसकी शुरुआत 1944 में हुई थी जब प्रभु ने उनसे कहा:

"तुम सत्य, विश्वास और प्रेम में जो मसीह यीशु में हैं, बहुतों के लिए बाइबल के शिक्षक बनने के लिए बुलाए गए हो।"

इन शब्दों ने डेरेक के प्रयासों को प्रेरित किया कि वे आत्मिक रूप से भूखे लोगों को खिलाएं, जिससे उन्होंने कई पुस्तकों को लिखने और स्वयं प्रकाशित करने का कार्य किया, जिनमें "स्वयं-अध्ययन बाइबल कोर्स" (1969), "मुक्तिदायक सत्य" (1966), "पश्चाताप और विश्वास" (1966) और अन्य शामिल हैं। इन पुस्तकों की सफलता और परमेश्वर की विश्वासयोग्यता का प्रमाण है कि डेरेक प्रिंस पब्लिकेशंस बढ़ती हुई मांग के साथ विकसित हुआ।

1972 तक, उत्पादन ने डेरेक की एकमात्र कर्मचारी के रूप में क्षमता को पार कर लिया, और डेविड सेल्बी (उनके दामाद) को मदद के लिए आमंत्रित किया गया। साथ मिलकर, उन्होंने बढ़ती हुई सेवा के लिए एक मार्ग तैयार किया, जिसमें रेडियो ब्राडकास्ट और नई पुस्तकों का प्रकाशन शामिल था।

1980 के दशक में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और नीदरलैंड में विदेशी कार्यालय खोले गए और राष्ट्रों को चेला बनाने का दर्शन मजबूत हुआ। दशक के अंत तक, डेरेक ने दुनिया भर में बाइबल शिक्षण के तीन दौरे पूरे कर लिए थे, और उनका रेडियो कार्यक्रम छह महाद्वीपों और दस भाषाओं में बड़े पैमाने पर ब्राडकास्ट हो रहा था।

1990 में, डेरेक प्रिंस पब्लिकेशन्स का आधिकारिक रूप से नाम बदलकर डेरेक प्रिंस मिनिस्ट्रीज़ कर दिया गया। मुफ्त बाइबल शिक्षण संसाधन का बाँटना बढ़ गया था, जो कुल 140 देशों तक पहुँचा, और डेरेक की पुस्तकें अब 50 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध थीं।

आज, डेरेक प्रिंस मिनिस्ट्रीज़ के 45 से अधिक देशों में कार्यालय हैं और यह हर राष्ट्र, संस्कृति और भाषा में बाइबल सिखाने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। इस सेवा की वृद्धि और सफलता उस भविष्यवाणी की पुष्टि करती है जो डेरेक को 1941 में मिली थी, जब प्रभु ने कहा:

"यह एक छोटी सी धारा की तरह होगी। धारा एक नदी बन जाएगी। नदी एक बड़ी नदी बन जाएगी। बड़ी नदी समुद्र बन जाएगी। समुद्र एक महासागर बन जाएगा, और वह तुम्हारे बीच से होकर निकलेगा; लेकिन कैसे, तुम नहीं जानते होगे, तुम नहीं जान सकते, तुम नहीं जान पाओगे।"

यह परमेश्वर की विश्वासयोग्यता है जिसने डेरेक प्रिंस मिनिस्ट्रीज़ को आज यहाँ तक पहुँचाया है, और यह सेवा को "महान महासागर" की ओर निरंतर ले जाएगा।

डेरेक प्रिंस की लिखित, ऑडियो, और दृश्य संसाधन के एक विशाल संग्रह के साथ, यह सेवा नई पुस्तकें प्रकाशित करने का कार्य जारी रखती है। अब तक, 100 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित की जा चुकी हैं और 100 से अधिक भाषाओं में अनुवादित की गई हैं।

हमारा विश्वास क्या है

विश्वास का कथन

  • परमेश्वर एकमात्र सच्चा और जीवित परमेश्वर हैं, जो शाश्वत रूप से तीन व्यक्तियों, पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के रूप में अस्तित्व में हैं; और वह एक आत्मा हैं, अनंत, शाश्वत, अपने प्रेम, दया, सामर्थ्य, ज्ञान और धार्मिकता में अपरिवर्तनीय हैं।1
  • प्रभु यीशु मसीह परमेश्वर का पुत्र है; कि वह कुँवारी जन्म के माध्यम से देहधारी हुआ; कि वह अपने ईश्वरत्व और मनुष्यत्व दोनों में परिपूर्ण है; कि उसने स्वेच्छा से मनुष्य के पापों के लिए परिपूर्ण और सर्व-पर्याप्त बलिदान के रूप में अपना जीवन दिया; कि उसके प्रायश्चित के द्वारा मनुष्य पाप की सजा, दोष और प्रभाव से मुक्ति पा सकता है; कि वह मृतकों में से अपनी देह, महिमामय देह के साथ जी उठा, जिसमें वह अब स्वर्ग में विराजमान हैं, और विश्वासियों के लिए मध्यस्थता कर रहा हैं; और कि वह अपने महिमामय देह में आकर अपनी राज्य की स्थापना करेगा।2
  • पवित्र आत्मा परमेश्वर पिता और परमेश्वर पुत्र के साथ सभी ईश्वरीय गुणों में एक समान हैं; वे उन लोगों में नया जन्म उत्पन्न करता हैं जो मसीह को उद्धारकर्ता के रूप में ग्रहण करते हैं, और अब विश्वासियों में निवास करता हैं; उन्हें छुटकारे के दिन तक मोहरबंद करता हैं; सेवा के लिए सामर्थ प्रदान करता हैं; और मसीह की देह की उन्नति के लिए अनुग्रह के वरदान प्रदान करता हैं।3
  • सत्य न बदलने वाला और निष्पक्ष है। उद्धार का सत्य पुराने और नए नियम के पवित्र शास्त्रों में प्रकट किया गया है, जो मनुष्य के लिए परमेश्वर का लिखित प्रकाशन है। मौखिक रूप से प्रेरित और बिल्कुल निष्कलंक, सभी विश्वासों और व्यवहारों में बाइबल अंतिम और सर्वोच्च अधिकार है।4
  • कलीसिया पृथ्वी पर मसीह की संयुक्त देह है जो कि संगति, उन्नति, और मसीही जीवन और गवाह के माध्यम से सभी देशों में सुसमाचार पहुँचाने के लिए मौजूद है।5
  • परमेश्वर के स्वरूप में मनुष्य की सृष्टि की गई थी लेकिन आदम के पाप के कारण वह परमेश्वर से अलग हो गया और अनन्त दंड का भागी हो गया। मनुष्य की स्थिति का एकमात्र उपाय यीशु मसीह की पहचान और कार्यों पर व्यक्तिगत विश्वास द्वारा प्राप्त उद्धार है।6
  • सीमित अलौकिक व्यक्तिगत प्राणी मौजूद हैं, जिनमें ना गिरे हुए स्वर्गदूत, गिरे हुए स्वर्गदूत और दुष्टात्माएँ हैं। शैतान, जो गिरे हुए स्वर्गदूतों का अगुवा है, परमेश्वर और मनुष्य का घोषित शत्रु है और वह अनंत दण्ड के लिए आग की झील में डाला जाएगा।7
  • उद्धार पाए हुए और खोए हुए दोनों का शारीरिक पुनरुत्थान होगाः उद्धार पाए हुए लोग अनंत जीवन के लिए और खोए हुए लोग अनंत विनाश के लिए उठाए जाएँगे।8
  1. यशायाह 45:22, भजन संहिता 90:2; यूहन्ना 4:24; 2 कुरिन्थियों 13:14
  2. मत्ती 1:18-25; यूहन्ना 1:14; कुलुस्सियों 1:13-18; 1 पतरस 2:24; लूका 24; इब्रानियों 4:14; मत्ती 25:31-46
  3. इफिसियों 4:30; 1 कुरिन्थियों 619; 12:4, 7, 12-13; प्रेरितों के काम 1:5; तीतुस 3:5
  4. मत्ती 5:18; 2 तीमुथियुस 3:15–17; 2 पतरस 1:20–21
  5. मत्ती 28:19-20; प्रेरितों के काम 1:6-8, 2:41-42; 1 कुरिन्थियों 12:13
  6. यूहन्ना 3:15-18; इफिसियों 1:7; रोमियों 10:9-10
  7. इब्रानियों 1:4-14; यहूदा 6; मत्ती 25:41; प्रकाशितवाक्य 20:10
  8. 1 कुरिन्थियों 15; दानिय्येल 12:1-2; यूहन्ना 5:28-29; 2 थिस्सलुनीकियों 1:7; मत्ती 5:1-10
"बाइबल परमेश्वर का अपना वचन है। यह हर स्थान पर सभी लोगों के लिए परमेश्वर का महान दान है।"

डेरेक प्रिंस