जब मैं क्रूस के बारे में बात करता हूँ तो मैं आप से यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि मैं धातु या लकड़ी के एक टुकड़े के बारे में बात करने नहीं जा रहा हूँ जिसे लोग अपनी गर्दन के चारों ओर या चर्च की दीवारों पर लटकाकर रखते हैं। मुझे उन लोगों के खिलाफ कुछ भी नहीं है, लेकिन मुझे सिर्फ इतना समझाने की जरूरत है कि मैं इसके बारे में बात नहीं कर रहा हूँ। मैं उस विषय पर बात कर रहा हूं जो कि हमारे लिये क्रूस पर यीशु मसीह की पाप के लिये बलिदान के रुप में क्रूस पर मृत्यु द्वारा सम्पन्न किया गया। तो इस विषय पर बात करने के लिए मैं ने इस सामान्य शब्द ‘क्रूस’ का उपयोग किया है। अब, पहली बार तो नहीं पर कल रात मुझे क्राइस्टचर्च टाउन हॉल में रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। बस मुझे एक छोटी सी की जाँच करने दीजिए। कल रात आप में से कितने लोग थे? वैसे, यह अद्भुत है। यह एक अच्छा प्रतिनिधित्व है। आप में से जो लोग चूक गए, उन लोगों के लिए मुझे खेद है। हमने बहुत ही बेहतरीन समय व्यतीत किया। क्या यह सच नहीं है? उपदेशक के कारण उतना नहीं लेकिन प्रभु के कारण। क्योंकि प्रभु आया था और वास्तव में हमसे भेंट किया था। मैं सोचता हूँ कि यह कहना भययोग्य होगा कि हमने कल रात नौवें बादल पर समाप्त किया था। मैं लोगों से कहता हूँ कि सातवें स्वर्ग के बारे में बात नहीं करो क्योंकि यह धर्मशास्त्र सम्मत नहीं है। परन्तु यदि आप कहना चाहते हैं कि आप सच में खुश हैं, तो यह कहना ठीक है कि आप नौवें बादल पर हैं क्योंकि स्वर्ग में बहुत से बादल है।

मैं ने परमेश्वर के प्रेम के बारे में बात की जो उस मूल्य में प्रगट हुआ जो वह हम में से हर एक के छुटकारे के लिए चुकाने के लिए तैयार था। मूल्य यीशु का कीमती खून था। और मैं ने पुराना नियम से दिखाया कि परमेश्वर ने पहले से ही यीशु के खून बहाने को दिखा दिया था। और लैव्यव्यवस्था 16 में दर्ज प्रायश्चित दिवस के समारोह में, परमेश्वर ने पहले से दिखा दिया था कि यीशु के कीमती खून का सात गुना छिड़काव होगा। और कल रात हम ने सुसमाचारों में इसे देखा और मैं सिर्फ संक्षेप में पुनरावृत्ति करना चाहता हूँ कि हमने क्या कहा। आप में जिन लोगों ने मेरे रेडियो शिक्षण की बात सुनी है वे जानेंगे कि मैं आवृत्ति पर दृढ़ हूँ। मैं सिर्फ एक बार एक बात कहने में विश्वास नहीं करता और नहीं मानता कि सबने इसलिए पा लिया है क्योंकि प्रायः उन्हें नहीं मिला होता है।

मैं पाँच वर्षों तक पूर्वी अफ्रीका के विद्यालयों में शिक्षकों का प्रशिक्षक रहा हूँ। और एक बात जो हम अपने सब शिक्षकों पर प्रभाव डाला करते थे, वह यह है कि आवृत्ति अच्छे शिक्षण का एक हिस्सा है। इसलिए मैं बहुत, बहुत संक्षेप में सुसमाचारों में दर्ज की गई यीशु के रक्त के लगातार सात गुना छिड़काव पर बात करने जा रहा हूँ। सब से पहले, गतसमने के बगीचे में जब उसने पीड़ा में प्रार्थना किया तो उसका पसीना जमीन पर खून की बड़ी बूँदों की तरह नीचे गिरा। तब जब वे उसे महायाजक के घर ले गये और उससे दुर्व्यवहार करना शुरू किया तब उन्होंने उसके चेहरे पर लाठी से मारा। जिससे खून बाहर आया। उससे दुर्व्यवहार करते हुए एक बार उन्होंने गुच्छों के रूप में उसकी दाढ़ी के बाल खींचना शुरू किया। और, जाहिर है, खून बाहर आ गया।

फिर वह पुन्तियुस पीलातुस के द्वारा कोड़े मारे जाने के लिए सौंप दिया गया था और एक रोमी कोड़ा एक पटुका होता था जिस पर हड्डी और धातु के टुकड़े जड़े हुए होते थे। और जब किसी मनुष्य की पीठ पर यह कोड़ा पड़ता था तो अक्षरशः माँस को फाड़ देता था। और उसका मजाक उड़ाने के लिए उन्होंने उसके सिर पर काँटों का ताज लगाया क्योंकि उसने राजा होने का दावा किया था। अगर आप इस्राएल जाएँ तो आपको उसी प्रकार के लंबे कठोर और नुकीले काँटे मिलेंगे। और उन्होंने उसे उसके सिर रखा और उसके सिर पर उसे दबाते हुए उसे मारा जिससे बहुत सा खून निकल पड़ा और उसके चेहरे पर से बहने लगा और उसकी दाढ़ी में जम गया। और भविष्यवाणी के रूप में यशायाह के बावनवें अध्याय में, यशायाह भविष्यवाणी करता है कि उसका रूप ऐसा बिगड़ा हुआ था कि मनुष्य का सा न जान पड़ता था। और आधुनिक अनुवादों में से एक कहता है कि उसका रूप मनुष्य के समान नहीं दिखाई देता था। और फिर उन्होंने उसे क्रूस पर चढ़ा दिया और उसके हाथों और पैरों पर कीलें ठोक दीं। और अंत में, उसके मरने के बाद एक सैनिक ने उसके हृदय के पास पंजर में भाला घोंप दिया और पानी और खून बाहर निकला।

तो यह सात पक्षीय छिड़काव है जिसकी भविष्यवाणी प्रायश्चित के दिन के संस्कार में की गई। और तब मैं ने बताया कि लैव्यव्यवस्था 17 अध्याय 11 पद कहता है, ‘‘क्योंकि शरीर का प्राण लहू में रहता है।’’ और वह कहता है, ‘‘और उसको मैंने तुम लोगों को वेदी पर चढ़ाने के लिए दिया है।’’ यह पुराना नियम का एक और आश्चर्यजनक भविष्यवाणी है। यह एक नियमावली मात्र नहीं था कि उन्हें लहू के साथ भोजन करना चाहिए या लहू के बिना। परन्तु यह क्रूस की एक भविष्यवाणी थी। जीवन या शरीर का प्राण लहू में रहता है, और मैं ने इसे तुम्हारे प्राणों के प्रायश्चित के लिए कलवरी की वेदी पर तुम्हें दिया है। और तब यशायाह 53ः12 में महान प्रायश्चित के चित्र में यशायाह कहता है, उसने मृत्यु के लिए अपना प्राण उँडेल दिया। उसने यह कैसे किया? अपने लहू में। प्राण लहू में होता है। और यीशु ने सारी मानव जाति के लिए पापबलि के रूप में अपने प्राणों को उँडेल दिया। उसके प्राण ने आपके और मेरे प्राण का स्थान लिया। वह अंतिम पापबलि बना। अब, इस सुबह मैं कुछ ऐसा बताने जा रहा हूँ जो बहुत ही व्यावहारिक है। जो कुछ मैं ने आपके सामने वर्णन किया है, वह सच है, वह अद्भुत है परन्तु कुछ हद तक आप अनिवार्य रूप से नहीं जानते कि आपके जीवन और अनुभव में इसे किस प्रकार वास्तविक बनाना है। तो...

आज सुबह मैं सिखाने जा रहा हूँ, कि कैसे अपने जीवन में यीशु के रक्त के उपयुक्त किया जाए, कैसे अपने जीवन में यीशु के रक्त को पूर्ण प्रभाव प्राप्त किया जाए। और परिचय के माध्यम से मैं प्रकाशितवाक्य अध्याय 12 पद 11 पर जाना चाहता हूँ। यह उस विषय पर बात करना है जिसे मैं अंत समय का संघर्ष कहता हूँ जो आने वाला है और वर्तमान युग के करीब ही है; एक संघर्ष जिसमें स्वर्ग और पृथ्वी शामिल हैं। परमेश्वर के स्वर्गदूत शामिल हैं। शैतान और उसके दूत शामिल हैं। और पृथ्वी पर परमेश्वर के विश्वास करने वाले लोग शामिल हैं। परमेश्वर का धन्यवाद हो कि विजय परमेश्वर और उसके लोगों का है। और यह भाग बताता है कि कैसे पृथ्वी पर परमेश्वर के लोग, इस पृथ्वी पर परमेश्वर के विश्वास करने वाले लोग उस विजय को प्राप्त करने में अपनी भूमिका निभाते हैं। यह स्वर्गदूतों के द्वारा कहा गया एक कथन है परन्तु यह पृथ्वी पर विश्वासियों के बारे में कहा गया है। और यह कहता है, हम प्रकाशित 12ः11 में हैंः

उन्होने उस पर विजय पाई....

वे कौन हैं? वे मेरे और आपके समान, यीशु में विश्वास करने वाले लोग हैं। वह कौन है? शैतान, हाँ सही। यह बहुत महत्वपूर्ण है। यह बहुत स्पष्टतः बताता है कि हमारे और शैतान के बीच सीधा संघर्ष हो सकता है। इस बीच कोई और नहीं है। उन्होंने उस पर विजय पाई।

और तब यह कहता है कि उन्होंने कैसे उस पर विजय पाई।

...मेम्ने के लहू से और गवाही के वचन के द्वारा।

और यह यह भी बताता है कि वे कैसे लोग थे।

उन्होंने अपने प्राणों को प्रिय न जाना, यहाँ तक कि मृत्यु भी सह ली।

इस एक शब्द में कहें तो वे समर्पित थे, पूरी तरह समर्पित। और वे ही एकमात्र ऐसे मसीही हैं जो शैतान को भयभीत करते हैं। जब यह कहा जाता है कि उन्होंने अपने प्राणों को प्रिय न जाना और मृत्यु सह ली तो इसका क्या अर्थ है? ठीक है, इसका तात्पर्य है कि उनके लिये जीवित रहना पहली प्राथमिकता नहीं थी। उनकी पहली प्राथमिकता परमेश्वर की इच्छा को पूरी करना था, चाहे वे जीवित रहें या मर जाएँ। जीवित रहना उनके लिए महत्वपूर्ण बात नहीं थी। महत्वपूर्ण बात प्रभु और उसकी इच्छा के प्रति विश्वासयोग्य होना है।

देखिए, हम प्रभु की सेना में सैनिक होने के बारे में बात करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हम में से बहुत वास्तव में यह एक सैनिक होने के बारे में एक बहुत ही अस्पष्ट और भावुक विचार रखते हैं कि सैनिक होने का अर्थ क्या है। मैं, बिना मेरे अपने चुनाव के खुद साढ़े पाँच साल के लिए द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटिश सेना में एक सैनिक था। और मैं आपको एक बात बता दूँ। मैं सूचीबद्ध नहीं था, मैं भर्ती किया गया। लेकिन किसी प्रकार जब मैं भर्ती हुआ, तो मुझे अपने अफसर से एक अच्छा सा प्रमाण पत्र नहीं मिला, ‘‘हम आश्वासन देते हैं, तुम्हे कभी अपना प्राण नहीं खोना पड़ेगा।’’ किसी भी सैनिक ने कभी इस शर्त पर सेना में शामिल नहीं हुआ है कि कभी भी उसे अपना जीवन नहीं खोना पड़ेगा। वास्तव में, कुछ मायने में, किसी भी समय एक सैनिक सेना में शामिल होता है, उसके समर्पणों में से एक यह भी होता है कि वह कभी भी मारा जा सकता है। मुझे अपना जीवन न्योछावर करना पड़ सकता है। और प्रभु की सेना में भी यह बात सच है। आपको कोई आश्वासन नहीं दिया गया है कि आपको अपना प्राण नहीं खोना पड़ेगा। जिन लोगों से शैतान डरता है वे ऐसे लोग हैं जो अपने प्राणों को खोने से नहीं डरते हैं। आखिरकार, जीवन तो थोड़ा ही होता है। यह हमेशा चलने वाला तो नहीं है और यह गुलाब की सेज तो बिल्कुल भी नहीं है, है कि नहीं?

पृथ्वी पर कुछ संक्षिप्त साल के लिए अनन्त महिमा को छोड़ना मूर्खता होगी। आपको पता है, मैं मानता हूँ, कि यह प्रबुद्ध स्वार्थ होता है, कि एक उचित समझ रखें कि क्या ज्यादा महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है, हमें कहना चाहिए कि मेरे लिए जीवन में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि परमेश्वर की इच्छा पूरी करूँ। 1 यूहन्ना 2ः17 में एक अद्भुत कथन हैः

और संसार और उस की अभिलाषाएँ दोनों मिटते जाते हैं, पर जो परमेश्वर की इच्छा पर चलता है, वह सर्वदा बना रहेगा।

आप पूर्ण प्रतिबद्धता में परमेश्वर की इच्छा से अपनी इच्छा को मिला देते हैं तो से एकजुट है, जब आप न डुबाये जा सकने वाले बन जाते हैं। आप स्थिर हैं। आप परमेश्वर की इच्छा के साथ एकरूप हो जाते हैं तो परमेश्वर की इच्छा के बारे पूरी तरह सुनिश्चित हो जाते हैं। चाहे आप जिएँ या मर जाएँ, वह अधिक महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन आप नहीं हराये नहीं जा सकते।

मैं इस पर विचार करना चाहता हूँ कि मेम्ने के लहू से और हमारे गवाही के वचन से शैतान पर विजय पाने का अर्थ क्या है? यह सच्चाई की अनमोल खजानों में से एक है जिसे वर्षों पूर्व परमेश्वर ने मुझे दिया है। आप के पास इस के मूल्य का आकलन करने का कोई रास्ता नहीं है। आप लाखों डॉलर की पेशकश कर सकते हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं होगा। इस सच्चाई के मूल्य के बराबर कोई मौद्रिक मूल्य नहीं है। मैं बहुत ही सरलता से यह कहना चाहता हूँ और मुझे लगता है कि मैं यह स्पष्ट कर दूँगा। ध्यान से सुनिए।

‘‘जब हम व्यक्तिगत रूप से गवाही देते हैं कि परमेश्वर का वचन क्या कहता है कि यीशु का लहू हमारे लिए क्या करता है तो हम शैतान पर विजय पाते हैं।’’ मैं फिर से यह कहने जा रहा हूँ। ‘‘जब हम व्यक्तिगत रूप से गवाही देते हैं कि परमेश्वर का वचन क्या कहता है कि यीशु का लहू हमारे लिए क्या करता है तो हम शैतान पर विजय पाते हैं।’’

आपको सिर्फ यह याद करने की कोशिश करते हुए छोड़ने के बजाय, मैं आप से कहने जा रहा हूँ, मेरे पीछे यह कहें। ठीक है? आपके मन में इसे बिठाने के लिए। मेरे साथ यह कहने की कोशिश मत करें। मैं एक एक वाक्य यह कहूँगा, आप बाद में कहें। ठीक है? क्या आप तैयार हैं? ‘‘जब हम व्यक्तिगत रूप से गवाही देते हैं कि परमेश्वर का वचन क्या कहता है कि यीशु का लहू हमारे लिए क्या करता है तो हम शैतान पर विजय पाते हैं।’’

अब मैं आपको दिखाने जा रहा हूँ कि कैसे करना है। लेकिन मैं पहले पुराना नियम से एक उदाहरण लेना चाहता हूँ। मैं निर्गमन 12 वें अध्याय में दर्ज फसह समारोहों में से एक उदाहरण लेना चाहता हूँ। आप याद करेंगे कि फसह के मेम्ने के बलिदान के माध्यम से परमेश्वर ने उस समारोह में इस्राएल के सभी लोगों के लिए कुल संरक्षण प्रदान किया। लेकिन इस सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उन्हें मेम्ने और उसके लहू के साथ कुछ निश्चित कार्य करने थे। इससे पहले कि हम निर्गमन 12 निकालें, आइए हम 1 कुरिन्थियों 5 में से एक वाक्य पढ़ते हैं। मैं उस पद का केवल अंतिम भाग पढूँगा। यह कहता हैः

‘‘....हमारा भी फसह जो मसीह है बलिदान हुआ है।’’

दूसरे शब्दों में, पौलुस यह कह रहा है पुराना नियम का मिस्र में का फसह सिर्फ एक भविष्यवाणी की तस्वीर थी, एक पूर्वावलोकन कि क्रूस पर यीशु के बलिदानी मौत से क्या पूरा किया जा रहा था। मसीह सच्चा फसह है। उसका खून, फसह के मेम्ने का खून नहीं जो अंततः हमें अनन्त छुटकारे का भरोसा दिलाते हैं।

हालांकि, इस्राएल को जिस रीति से मेम्ने के रक्त का उपयोग करने के लिए निर्देश दिया गया था वह हमारे लिए एक अद्भुत नमूना है। अब आइए निर्गमन 12 देखें। निर्गमन 12, और हम पद 21-23 से पढ़ें। मैं आपको यह भी बताना चाहता हूँ कि फसह की यह आज्ञा एक पिता होने की बड़े उत्तरदायित्व के बारे में बाइबल के बहुत से वर्णनों में से एक है। क्योंकि इस्राएल में एक ही व्यक्ति थे जो अपने लोगों की सुरक्षा और उद्धार सुनिश्चित कर सकते थे, वे इस्राएल का पितर थे। यदि इस्राएल के पितर अपराधी होते, तो इस्राएल फसह द्वारा संरक्षित नहीं किया जाता। और मैं व्यक्तिगत रूप से सोचता हूँ कि आज हमारे सामने सबसे बड़ी एकल सामाजिक समस्या अपराधी पिता हैं। कई बार माता पिताओं को परामर्श देते हुए मैं ने देखा है कि कोई बच्चा अपराधी नहीं होता है, केवल माता पिता अपराधी होते हैं। मेरे विचार से, जितनी समस्याओं पर हम चिंतित होते हैंः गर्भपात, दवाओं, परिवार का गोलमाल, और कई, कई अन्य सामाजिक बुराइयाँ, मैं मानता हूँ कि यदि आप उनका स्रोत ढूँढ़ें, तो उनके स्रोत अपराधी पिता होते हैं। यहाँ संदर्भ में मैं आपको बताना चाहता हूँ कि यदि पितर विफल रहे होते तो इस्राएल कभी छुड़ाया नहीं गया होता। परमेश्वर के दूसरी योजना नहीं थी; उसकी योजना एक ही थी। और यह पितरों पर निर्भर करता था।

आइए, निर्गमन 12ः21-23 देखेंः

‘‘तब मूसा ने इस्राएल के सब पुरनियों को बुलाकर कहा, तुम अपने अपने कुल के अनुसार एक एक मेम्ना अलग कर रखो, और फसह का पशु बलि करना। और उसका लोहू जो तसले में होगा उस में जूफा का एक गुच्छा डुबाकर उसी तसले में के लोहू से द्वार के चौखट के सिरे और दोनों अलंगों पर कुछ लगाना, और भोर तक तुम में से कोई घर से बाहर न निकले। क्योंकि यहोवा देश के बीच होकर मिश्रियों को मारता जाएगा इसलिये जहां जहां वह चौखट के सिरे, और दोनों अलंगों पर उस लोहू को देखेगा, वहां वहां वह उस घर को छोड़ जाएगा, और नाश करनेवाले को तुम्हारे घरों में मारने के लिये न जाने देगा।’’

इसलिए यह फसह कहलाता है, क्योंकि प्रभु ने कहा, वह उन द्वारों पर से होकर गुजर जाएगा जो मेम्ने के लहू से सुरक्षित होगा।

अब आइए, विचार करें कि उन्हें क्या करना था। दिए गए निश्चित समय पर प्रत्येक पिता को अपने परिवार के अनुसार उचित वजन के मेम्ने का चुनाव करना होता था। और तब उन्हें मेम्ने का बलिदान करना होता था और उन्हें उसका लहू एक पात्र में एकत्र करना होता था। उसका लहू बहुत मूल्यवान होता था। उसमें से थोड़ा भी जमीन पर नहीं गिरना था।

अब, मेम्ने का बलिदान होता था, लहू पात्र में एकत्र होता, यह सुरक्षा का साधन होता, परन्तु पात्र में यह एक भी व्यक्ति की रक्षा नहीं कर सकता था। उन्हें अपने घरों के दरवाजों तक पात्र से लहू को स्थानांतरित करने की आवश्यकता थी और उन्हें अलंगों पर और चौखटों पर छिड़कने की आवश्यकता थी, लेकिन डेवढ़ी पर कभी भी नहीं। किसी को भी कभी रक्त पर नहीं चलना था। इस्राएल की पूरी मंजिल पात्र से दरवाजे तक लहू के पहुँचने पर निर्भर होता था। उन्हें यह कैसे करना था? बहुत आसान। परमेश्वर ने कहा कि तुम जूफा का एक छोटा गुच्छा लेना। जूफा एक घास का एक प्रकार है जो मध्य पूर्व में लगभग हर जगह पैदा होता है। जूफा के इस गुच्छे को तोड़कर पात्र में एकत्रित लहू में डुबोकर दरवाजे पर लहू को छिड़कना था। तो जूफा जो बहुत कोमल भाग होता था, और एक अर्थ में, महत्वहीन था, फिर भी इस्राएल के उद्धार के लिए आवश्यक बन गया।

और फिर परमेश्वर को एक और बात की आवश्यकता थी। उसने कहा, कि जब रक्त दरवाजे पर छिड़का जाए तब वे अपने घर के अंदर रहें। बाहर मत जाना, क्योंकि एक बार तुम लहू से बाहर चले गये तुम संरक्षित नहीं हो।

यदि आप मुझे सुन रहे हैं तो अपनी उँगली निर्गमन 12 पर रखें, आइए, कुछ समय के लिए 1 पतरस देखें। 1 पतरस 1ः1-2। यह पतरस का नमस्कार है।

‘‘पतरस की ओर से जो यीशु मसीह का प्रेरित है, उन परदेशियों के नाम, जो पुन्तुस, गलतिया, कप्पदुकिया, आसिया, और बिथुनिया में तितर बितर होकर रहते हैं...’’

अब आगे वह उनका वर्णन करता है।

‘‘.... और परमेश्वर पिता के भविष्य ज्ञान के अनुसार, आत्मा के पवित्र करने के द्वारा आज्ञा मानने, और यीशु मसीह के लोहू के छिड़के जाने के लिये चुने गए हैं।’’

ध्यान दें, कि छिड़काव से पहले क्या आता है। आज्ञाकारिता। आनाज्ञाकारी पर लहू नहीं छिड़का जाता है। वह किसी ऐसे व्यक्ति को उपलब्ध नहीं होता है जो आज्ञा न माना हो और घर से बाहर चला गया हो। तो मन में धारण कर लें कि लहू में पूर्ण सुरक्षा है; यह केवल आज्ञाकारी के लिए है।

अब आइए, वापस फसह के पर्व पर जाएँ। लहू पात्र में था, उसे घर में स्थानांतरित किया जाना है, उन्होंने जूफा की एक शाखा ली, उसे लहू में डुबाया, और तब उसे द्वार पर छिड़क दिया। वे सुरक्षित हो गए। अब पौलुस कहता है कि मसीह हमारा फसह है जो हमारे लिए बलिदान हुआ। दूसरे शब्दों में, उन्नीस सदियों पूर्व मसीह बलिदान हुआ। समरूपता के शब्दों का उपयोग करने के लिए, लहू पात्र में है। परन्तु पात्र में लहू किसी की सुरक्षा नहीं करता। इस्राएल के समान हमारी स्थिति है। हमें पात्र में से लहू को उस स्थान तक लेकर जाना था जहाँ हम रहते हैं। तब हम सुरक्षित होते हैं-कहा जाता है कि हम आज्ञाकारी हैं। तो प्रश्न यह है कि हमें उस स्थान तक पात्र से लहू, यीशु का लहू, किस प्रकार मिलता है?

अब हम प्रका. 12ः11 पर वापस चलेंः

‘‘और वे मेम्ने के लोहू के कारण, और अपनी गवाही के वचन के कारण, उस पर जयवन्त हुए, और उन्हों ने अपने प्राणों को प्रिय न जाना, यहाँ तक कि मृत्यु भी सह ली।’’

आपको स्मरण है कि हमने क्या कहा? जब हम परमेश्वर के वचन की व्यक्तिगत रूप से गवाही देते हैं कि वह क्या कहता है तो हम शैतान पर जय पाते हैं। वह क्या है जो लहू को पात्र से वहाँ तक लाता है जहाँ हम रहते हैं? हमारी गवाही, हाँ सही। गवाही एक बहुत ही सरल बात है यह धर्मशास्त्र के अनुसार कुछ बातें कहना है। यह छोटे से जूफा के समान है परन्तु यह हमें बचाता है। यह हमारी सुरक्षा है। मैं यहाँ गवाही के महत्व को बहुत अधिक नहीं बता सकता।

एक और पद है जिसे हमें इसके साथ पढ़ सकते हैं जो कि इब्रानियों 3ः1 के बहुत करीब है।

‘‘सो हे पवित्र भाइयों तुम जो स्वर्गीय बुलाहट में भागी हो, उस प्रेरित और महायाजक यीशु पर जिसे हम अंगीकार करते हैं ध्यान करो।’’

इब्रानियों का लेखक यीशु को हमारे अंगीकार का महायाजक संबोधित करता है। क्या आप जानते हैं कि अंगीकार क्या है? अंगीकार का तात्पर्य है, जैसा है वैसा ही अक्षरशः कहना। तो विश्वासियों के रूप में हमारे लिए बाइबल में यीशु मसीह में अंगीकार का अर्थ है, हम अपने मुँह से वैसा ही कहते हैं जैसा परमेश्वर के वचन में कहा गया है। हम अपने मुँह के वचनों से परमेश्वर के वचन से सहमत होते हैं। और यीशु मसीह हमारे अंगीकार का महायाजक है। भाइयों और बहनों, अंगीकार नहीं, महायाजक नहीं। जब आप सही अंगीकार करते हैं तो वह केवल आपकी ओर से कह सकता है। तो आप इसे चाहे गवाही, या अंगीकार कहें, आपके उद्धार पाने के लिए यह बिल्कुल अपरिहार्य है। यीशु ने कहा कि अपने वचन के द्वारा तुम धर्मी ठहराये जाओगे और अपने वचन के द्वारा आप दोषी ठहराये जाओगे। जो शब्द आप बोलते हैं उससे आप अपनी मंजिल निर्धारित करते हैं। याकूब ने कहा कि जीभ एक जहाज पर पतवार की तरह है, यह जहाज का एक बहुत छोटा हिस्सा होता है, लेकिन यह तय करता है कि जहाज को कहाँ जाना है। और हम जिस प्रकार अपनी जीभ का उपयोग करते हैं वह हमारे जीवन की स्थिति निर्धारित करता है। या तो आप सही बात कहने और अपने मुँह के शब्द से परमेश्वर के वचन से सहमत हो सकते हैं या फिर आप गलत बात बोल सकते हैं और आपने जीवन को मार्ग से भटका सकते हैं। और अपनी जीभ के उपयोग के अनुसार या तो आप बंदरगाह पर सुरक्षित पहुँचेंगे या आप का जहाज टूटकर बिखर जाएगा।

हममें से कई, बहुत से मसीहियों के रूप में अपने जीभ के उपयोग में बहुत लापरवाह और अपराधी हैं। लोगों का कहना है, ‘‘मैं तुम्हें देखने के लिए मरा जा रहा हूँ।’’ ऐसा कभी कहना भी नहीं। अमेरिकी कहते हैं, ‘‘मैंने मौत को किया था।’’ ऐसा मत कहिए। यह कोई हँसने की बात नहीं है। मैं समझ सकता हूँ आप हँस सकते हैं लेकिन कभी अपने बारे में ऐसा कुछ नहीं कहना जो आप नहीं चाहते कि यीशु उसे संभव बनाए। अपने आप को कम मत समझना क्योंकि परमेश्वर सोचता है कि आप कीमती हैं। उसने आप में यीशु के लहू का निवेश किया। जब आप स्वयं को दीनहीन कर आलोचना करते है तो आप जो कर रहे हैं वह वास्तव में परमेश्वर की हस्तकला की आलोचना करना है। क्योंकि बाइबल कहती है, हम उसके हाथ की कारीगरी हैं। परमेश्वर की कारीगरी की आलोचना करने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? मसीहियों की बड़ी जबरदस्त समस्या गर्व है, लेकिन एक और समस्या जो उतनी ही बड़ी है वह अपने आपको कम आँकना, इस बात के लिए नहीं हम क्या हैं परन्तु इस बात के लिए कि परमेश्वर ने हमें क्या बनाया है।

तो अब मैं आपको एक व्यावहारिक प्रदर्शन देने जा रहा हूँ कि यीशु के लहू को पात्र से आपके जीवन तक, उस स्थान तक लाया जाए जहाँ आप अपनी जिंदगी जी रहे हैं। जाहिर है आप जब तक नहीं जानते हैं कि यीशु के लहू के बारे में परमेश्वर का वचन क्या कहता है? तो एक अनिवार्य आवश्यकता यह जानना है कि बाइबल यीशु के लहू के बारे में क्या सिखाती है। मैं यह पहले से ही बताया कि नया नियम इस बात को इंगित करता है कि यीशु के लहू छिड़काव सात पहलुओं वाला था। आज सुबह मैं आप के साथ हमारे जीवन में यीशु के रक्त के सात आयामी प्रयोग के बारे में चर्चा करने जा रहा हूँ। सात प्रमुख तरीकों में नया नियम प्रगट करता है कि यीशु का लहू हमारे लिए काम करता है।

पहला छुटकारा है। हम कुछ पदों को देखेंगे। इफिसियों 1ः7ः

‘‘हम को उस में उसके लहू के द्वारा छुटकारा,...’’

छुटकारा का अर्थ होता है वापस लाया जाना। हम शैतान के हाथों में थे, यीशु ने अपने लहू के द्वारा हमें वापस लाया है।

और तब 1 पतरस 1ः18-19 में। 1 पतरस 1ः18-19ः

‘‘क्योंकि तुम जानते हो, कि तुम्हारा निकम्मा चाल-चलन जो बापदादों से चला आता है उस से तुम्हारा छुटकारा चान्दी सोने अर्थात् नाशमान वस्तुओं के द्वारा नहीं हुआ। पर निर्दोष और निष्कलंक मेम्ने अर्थात् मसीह के बहुमूल्य लोहू के द्वारा हुआ।’’

और ध्यान दें, कि मेम्ना शब्द हमें पुनः फसह में ले जाता है। फसह का मेम्ना। यीशु निष्कलंक था, वह असली पाप के बिना था; वह बिना व्यक्तिगत पाप के था। और हम उसके लहू के द्वारा छुड़ाए गए हैं।

अब उस संदर्भ में मैं भजन 107ः2 भी निकालना चाहता हूँ। भजन 107ः2ः

‘‘यहोवा के छुड़ाए हुए ऐसा ही कहें, जिन्हें उस ने द्रोही के हाथ से दाम देकर छुड़ा लिया है,’’

शत्रु कौन है? शैतान, हाँ, सही। परन्तु यदि हम छुड़ाये जाते हैं तो हमें इसके बारे में क्या करना है? हमें वैसा कहना है, न कहें तो छुटकारा नहीं। आप समझते हैं? यह आपका अंगीकार है, यह आपकी गवाही है जो आपके लिए इसे कार्यकारी बनाता है। अन्यथा लहू पात्र में ही रहता है?

आइए कि सोचें कि हम क्या कह सकते हैं? मैं आपको एक छोटा सा उदाहरण देता हूँ। यह ऐसा कहने का एकमात्र तरीका नहीं है, लेकिन मेरी व्यक्तिगत गवाही यीशु के रक्त के माध्यम से है कि मैं शैतान के हाथ से छुड़ाया गया हूँ। भाइयों और बहनों, मुझे कोई संदेह नहीं है कि जब मैं ने यीशु से मुलाकात किया तो मैं कहाँ था। मैं शैतान के हाथ में था, इस बारे में मेरे मन में कोई सवाल नहीं है। लेकिन आज मैं वहाँ नहीं हूँ क्योंकि मैं यीशु के लहू के द्वारा शैतान के हाथ से छुड़ाया गया हूँ।

अब, मैं आपको मेरे साथ यह कहने की आशीष पाने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूँ। यह एक बहुत ही व्यावहारिक संदेश होने वाला है, मैं आपको बताने जा रहा हूँ कि कैसे यह सब होने वाला है। और आप उतना ही आशीष पायेंगे जितना आप सक्रिय रूप से सहयोग करते हैं। तो मैं इसे पहले वाक्यांश दर वाक्यांश कहूँगा, मेरे पीछे बोलिए, मेरे साथ नहीं। ठीक? ‘‘यीशु के रक्त के द्वारा मैं शैतान के हाथ से छुड़ाया गया हूँ।’’ हाँ, यह ठीक था, अब चलो देखें, क्या हम यह एक साथ कह सकते हैं। अच्छा था देखते हैं अगर हम इसे एक साथ कह सकते हैं। ठीक? ‘‘यीशु के रक्त के द्वारा मैं शैतान के हाथ से छुड़ाया गया हूँ।’’

अब, यह बहुत अच्छा है, आप मुझे इतना बुद्धिमान दिख रहे हैं, लेकिन किसी और से यह कहना वास्तव में बहुत ही महत्वपूर्ण है। तो मैं यह सुझाव हूँ कि आप में से प्रत्येक कहीं भी अपने पड़ोसी की आँखों के बीच देखें - शर्मिंदा नहीं हों, धार्मिक न बनें, - और कहें, ‘‘यीशु के लहू से मैं छुड़ाया गया हूँ- अब चूकें नहीं, इसे कहने के लिए किसी को खोजें। यह ठीक है। बिल्कुल ठीक।

इसके कारण आप में से कुछ तो ऐसे स्वतंत्र है जैसे पहले कभी नहीं रहे। आप के साथ कुछ हुआ।

हम यीशु के लहू के दूसरे लाभ की और जायेंगे जो कि शुद्धीकरण है। अब हम 1 यूहन्ना 1ः7ः

‘‘पर यदि जैसा वह ज्योति में है, वैसे ही हम भी ज्योति में चलें, तो एक दूसरे से सहभागिता रखते हैं, और उसके पुत्र यीशु मसीह का लोहू हमें सब पापों से शुद्ध करता है।’’

अब मूल भाषा में, उस पद में सभी क्रियायें वर्तमान काल में हैं। यदि हम लगातार ज्योति में चलें तो हम एक दूसरे से संगति रखते हैं। और कृपया ध्यान दें कि इस बात का प्रमाण कि आप ज्योति में चल रहे हैं यह है कि आप संगति रखते हैं। और यदि आप संगति से बाहर होते हैं तो आप ज्योति से बाहर होते हैं। और यदि आप ज्योति से बाहर होते हैं तो अंधकार में लहू शुद्ध नहीं कर सकता। यह बहुत ही महत्वपूर्ण बात है। लहू अंधकार में शुद्ध नहीं करता।

यदि हम ज्योति में चलते रहें तो हम लगातार एक दूसरे के साथ संगति रखते हैं और उसके पुत्र यीशु का लहू हमें लगातार सब पापों से शुद्ध करता है। यह लगातार उपलब्ध प्रबंध है। हम चाहें जहाँ भी हों, यदि हम ज्योति में हैं, हो सकता है हम सबसे अधिक पतित स्थिति में हों, हमारे विरुद्ध असंख्य बुराईयाँ खड़ी हों परन्तु जब तक हम ज्योति में चलते हैं तब तक लहू हमें सारे पापों से शुद्ध करता जाता है।

मैं आपको एक और सुंदर चित्र दिखाता हूँ। अपनी उँगली 1 यूहन्ना पर रखिए, हम वापस आयेंगे। थोड़ी देर के लिये भजन 51 पलटिये, यह अपने दो भयानक पापों व्यभिचार और हत्या का दोषी पाये जाने के बाद का दाऊद के महान पश्चातापी भजन हैं, वह गहरे पश्चाताप और करुणा की विनती के साथ परमेश्वर की ओर फिरा। हम यह सब में नहीं जा सकते हैं, लेकिन हम सिर्फ 7 पद में देखें कि उसमें वचन क्या हैः

जूफा से मुझे शुद्ध कर, तो मैं पवित्र हो जाऊँगा, मुझे धो, और मैं हिम से भी अधिक श्वेत बनूँगा।

और आपने जूफा शब्द के उपयोग पर ध्यान दिया? उसके मन में क्या था? फसह, यहूदियों का एक त्योहर। वह क्या सोच रहा था? रक्त, यह सही है। जूफा से मुझे शुद्ध कर और मैं साफ हो जाऊँगा। मुझे धो और मैं हिम से भी अधिक श्वेत बनूँगा। वह जानना कैसा विशेषाधिकार है जब आप दोषी है तो कहाँ जाना है। मैं मानता हूँ कि इस कमरे में उपस्थित हम में से हर एक को यह विशेषाधिकार है। भाईयों और बहनों, कुछ समय के लिए रुक जाएँ और और करोड़ों लोगों के बारे में सोचें जो दोषी हैं और नहीं जानते कि क्षमा और शांति पाने के लिए कहाँ जाना है। यही आज आधी आबादी की समस्या है।

हम क्या कहने जा रहे हैं, हम 1 यूहन्ना 1ः7 पर जायेंगे, और मैं आपको थोड़ा तरीका बताता हूँ। मैं ने पहले से यह सब तैयार नहीं किया है, यह अधिक या कम महत्व की बात है, मैं ने पहले इसे बहुत बार किया है। परन्तु मुझे इस रीति से कहने दीजिए। ‘‘ज्योति में चलते हुए यीशु का लहू मुझे अभी और लगातार सारे पापों से शुद्ध करता है।’’ देखें कि मैं क्यों अब कहता हूँ? क्योंकि मैं यहीं और अभी इसे बनाना चाहता हूँ। ठीक इसी पल में। लेकिन न केवल इस पल में, इस पल से जब तक मैं प्रकाश में चलता रहूँ। ठीक है। क्या आप मेरे पीछे यह कहना चाहते हैं? ‘‘जबकि मैं प्रकाश में चलता हूँ, यीशु का लहू मुझे अब और लगातार सब पापों से शुद्ध करता है।’’ ठीक है, देखें कि क्या अब हम एक साथ कह सकते हैं। ‘‘जबकि मैं प्रकाश में चलता हूँ, यीशु का लहू मुझे अब और लगातार सब पापों से शुद्ध करता है।’’ ठीक है।

अगला महान प्रावधान धर्मी ठहराया जाना है। धर्मी ठहराया जाना एक धर्मवैज्ञानिक शब्द है जो कुछ लोगों को विचलित कर देता है, लेकिन यह उतना बुरा नहीं है। अपने मूल रूप में यूनानी शब्द का मतलब है, ‘‘धर्मी बनाना’’। लेकिन इसके अर्थ की अलग अलग पहलुएँ हैं। पहले धर्मशास्त्र को देखें, रोमियों 5ः9ः

सो जब कि हम, अब उसके लहू के कारण धर्मी ठहरे, तो उसके द्वारा क्रोध से क्यों न बचेंगे?

तो हम उसके लहू के द्वारा धर्मी ठहराये गये हैं। मुझे कुछ इस प्रकार कोशिश करने और व्यक्त करने दें। आप बड़े अपराध के लिए आप कानून की एक अदालत में मुकदमें का सामना कर रहे हैं। आपका जीवन दाँव पर लगा है। और तब फैसला आता है कि दोषी नहीं पाया गया है। यह धर्मी ठहराया जाना है। आप को बरी कर दिया गया है। ठीक। इसका अर्थ और अधिक है। आप यीशु मसीह की धार्मिकता के कारण धर्मी गिने गये हैं, अपनी स्वयं की धार्मिकता के कारण नहीं परन्तु यीशु मसीह की धार्मिकता के द्वारा। लेकिन इसका यह भी मतलब है कि आप धर्मी बनाये गये हैं। इसके ये सभी अर्थ है। बरी किया, दोषी नहीं ठहराया, धर्मी बनाया गया।

और फिर यह एक छोटा सा तरीका है कि हमें आपके मन में यह बिठाना है। मैं धर्मी ठहराया गया का अर्थ है मैं ऐसे बनाया गया हूँ मानो कभी पाप नहीं किया हूँ। क्यों? मैं यीशु मसीह की धार्मिकता के द्वारा धर्मी बनाया गया हूँ। और उसने कभी पाप नहीं किया। और वह कभी नहीं पाप किया है। अतीत नहीं था कि छिपाया जाए। देखें, अपनी खुद की धार्मिकता से आप कभी स्वर्ग नहीं जायेंगे। यशायाह कहता है कि हमारे सभी धर्म के काम गंदे चिथड़ों के समान है। लेकिन उन गंदे टुकड़े को जाने दें और यीशु के रक्त को आपको यीशु की धार्मिकता प्रदान करने दें। तब शैतान के पास आप पर आरोप लगाने का कोई रास्ता नहीं होगा।

बाइबल में एक सुंदर वचन है-रोमियों पर अपनी उँगली रखें, हम वापस आयेंगे। लोग मुझे कहते हैं कि मैं उनसे बहुत सी उँगलियों की अपेक्षा करता हूँ। यशायाह 61ः10ः

मैं यहोवा के कारण अति आनन्दित होऊँगा, मेरा प्राण परमेश्वर के कारण मगन रहेगा, क्योंकि उस ने मुझे उद्धार के वस्त्र पहिनाए, और धर्म की चद्दर ऐसे ओढ़ा दी है जैसे दूल्हा फूलों की माला से अपने आपको सजाता और दुल्हिन अपने गहनों से अपना सिंगार करती है।

दो बातें प्राप्त करना हैः उद्धार और धार्मिकता। जब आप यीशु मसीह पर और अपने बदले उसके बलिदान पर भरोसा करते हैं तब आपको उद्धार का वस्त्र पहनाया जायेगा। लेकिन यहीं यह रुकता नहीं है। आप धर्म के वस्त्र से ढाँपे जायेंगे। एक अनुवाद कहता है कि उसने धर्म का बागा मेरे चारों ओर लपेटा है। आप पूरी तरह से यीशु मसीह की धार्मिकता से ढाँपे गए हैं। शैतान के पास आप के खिलाफ कहने के लिए कुछ भी नहीं है। यदि वह आपसे कहता है कि आपने बहुत सी गलत बातें की हैं तो आप जानते हैं कि क्या करना है? उसके साथ सहमत हों। कहें, ‘‘शैतान तुम काफी ठीक कह रहे हो।’’ लेकिन यह सब अतीत में है। और मुझे यीशु मसीह की धार्मिकता के वस्त्र पहनाया गया है। खोज लीजिये कि क्या इस में कुछ गलत है।’’

आइए, रोमियों 5ः9 पर चलते हैं और देखते हैं। मैं इस पर एक सरसरी निगाह डालूँगा और उसके बाद हम देखेंगे कि कहाँ जाना है। अब मेरी बात ध्यान से सुनिए। ‘‘यीशु के लहू के द्वारा मैं धर्मी ठहराया गया, बरी कर दिया गया, दोष मुक्त किया गया, धर्मी गिना गया, धर्मी बनाया गया; ठीक उसी प्रकार मानों मैं ने पाप कभी नहीं किया था।’’ एक गहरी साँस लेते हैं और कहते हैं, ‘‘धन्यवाद परमेश्वर।’’

ठीक है, हम आगे बढ़ेंगे। अगला पवित्रीकरण है। हम इब्रानियों 13ः12 को देखेंगे। इब्रानियों 13ः12ः

इसी कारण, यीशु ने भी लोगों को अपने ही लोहू के द्वारा पवित्र करने के लिये फाटक के बाहर दुख उठाया।

अब, मूल भाषा में पवित्र करना सीधे पवित्रता शब्द से संबंधित है। दरअसल, पवित्र के लिए वही शब्द है जो अंग्रेजी में संत के लिए है। तो पवित्र करना संत बनाना या पवित्र करना है। इसके दो पहलू हैं। एक नकारात्मक है। हम पाप से और हर अशुद्ध बात से अलग किये गये हैं। और फिर हम स्वयं परमेश्वर की पवित्रता से पवित्र बनाए गए हैं। इब्रानियों के 12 वें अध्याय में परमेश्वर की अनुशासनात्मक सजा के बारे में बात करते हुए वचन इब्रानियों 12ः10 में कहता है, कि हमारे मानव पिताओं ने अपने सबसे अच्छे निर्णय के अनुसार हमारे जीवन की एक छोटी अवधि के लिए हमें सजा दी। लेकिन परमेश्वर इसे एक अलग तरीके से करता है। इब्रानियों 12ः10ः

वे तो अपनी अपनी समझ के अनुसार थोड़े दिनों के लिये ताड़ना करते थे, पर यह तो हमारे लाभ के लिये करता है, कि हम भी उस की पवित्रता के भागी हो जाएँ।

ध्यान दें कि अब न हमारी पवित्रता न हमारी धार्मिकता, परन्तु उसकी पवित्रता। हमें कैसे उसकी पवित्रता में हिस्सा लेना है? यीशु के रक्त के माध्यम से। तो यीशु ने फाटक के बाहर दुःख उठाया ताकि वह अपने ही लहू से लोगों को पवित्र करे।

मैं आप को बताने की कोशिश करता हूँ कि रक्त के कार्य को कैसे लागू करना है। ‘‘यीशु के रक्त के माध्यम से मैं, पवित्र किया गया, पाप से अलग कर दिया गया, परमेश्वर के लिए अलग किया गया, परमेश्वर की पवित्रता के साथ पवित्र बनाया गया।’’ मुझे लगता नहीं है कि मैं उसे याद कर सकता हूँ, लेकिन मैं कोशिश करता हूँ। इस बार आप मेरा अनुकरण करें। ‘‘यीशु के रक्त के माध्यम से मैं, पवित्र किया गया, पाप से अलग कर दिया गया, परमेश्वर के लिए अलग किया गया, परमेश्वर की पवित्रता के साथ पवित्र बनाया गया।’’ समझे, आप तथ्यों को पाने के लिए शब्दों को थोड़ा बदल सकते हैं। बस इतनी सी बात है, ठीक है?

अब, हम अब तक जो करते रहे हैं, जूफा को पात्र में डुबाना और अपने ऊपर छिड़कना, आप समझे। अब हम आगे बढ़ने जा रहे हैं। हम ने अब तक छुटकारा, शुद्धीकरण, धर्मी ठहराना और पवित्रीकरण को देखा है। अब हम जीवन को देखने जा रहे हैं। मैं ने एक बार एक उपदेशक को कहते सुना कि यीशु के रक्त के सभी प्रावधान केवल नकारात्मक थे, वे केवल कुछ से हमें बचा लिये। मुझे लगता है कि एक बहुत ही खतरनाक कथन है और मैं जीवन से भी अधिक कुछ भी सकारात्मक के बारे में नहीं सोच सकता। आइए, कुछ समय के लिए लैव्यव्यवस्था 17ः11 देखें जो कि मैं ने पहले भी पढ़ा है।

क्योंकि शरीर का प्राण लोहू में रहता है और उसको मैं ने तुम लोगों को वेदी पर चढ़ाने के लिये दिया है, कि तुम्हारे प्राणों के लिये प्रायश्चित्त किया जाए क्योंकि प्राण के कारण लहू ही से प्रायश्चित्त होता है।

लहू ही है जो प्राण के लिए प्रायश्चित करता है। तो परमेश्वर का जीवन यीशु के खून में है। स्वयं परमेश्वर का जीवन, सृष्टिकर्ता का जीवन। हमारे मानव मन उस बयान की क्षमता की गणना नहीं कर सकता है क्योंकि सृष्टिकर्ता उन सबसे असीम है जो उसने बनाया है। संपूर्ण सृजित ब्रह्मांड उसकी उंगलियों की सिर्फ एक तस्वीर है। आप देखें कि क्या हम समझ सकते हैं कि यीशु के लहू में क्या है। मैं ने कहा है कि शैतान की पूरे राज्य की तुलना में यीशु के रक्त की एक बूंद में अधिक शक्ति है। क्योंकि हमें स्वयं ईश्वर की शाश्वत, असृजित, असीम जीवन मिल गया है, एक ऐसा जीवन किसी भी सृष्टि से पहले ही यीशु के लहू में अस्तित्व था।

इसे मन में रखते हुए आइए यूहन्ना 6 खोलें और हम 53 पद से 57 पद तक पढ़ने जा रहे हैं।

यीशु ने उन से कहा; मैं तुम से सच सच कहता हूँ...

यीशु के शिक्षण में जोर देने के दो स्तर हैं। यदि आप के पास पुराना अधिकृत संस्करण है, तो कभी-कभी उसमें ‘सच’ कहा और कभी कभी उसने ‘सच सच’ कहा। सच का अर्थ है यह महत्वपूर्ण है; सच सच का अर्थ है यह बहुत महत्वपूर्ण है। अब इस अनुवाद में वे सटीक और बहुत सटीक कहते हैं। तो यह महत्वपूर्ण बयानों में से एक है। मुझे लगता है मैं सच सच पर वापस जाऊँ।

मैं तुम से सच सच कहता हूँ, जब तक मनुष्य के पुत्र का माँस न खाओ, और उसका लहू न पीओ, तुम में जीवन नहीं। जो मेरा माँस खाता, और मेरा लहू पीता है, अनन्त जीवन उसी का है, और मैं अंतिम दिन फिर उसे जिला उठाऊँगा। क्योंकि मेरा माँस वास्तव में खाने की वस्तु है और मेरा लहू वास्तव में पीने की वस्तु है। जो मेरा माँस खाता और मेरा लहू पीता है, वह मुझ में स्थिर बना रहता है, और मैं उस में। जैसा जीवते पिता ने मुझे भेजा और मैं पिता के कारण जीवित हूँ वैसा ही वह भी जो मुझे खाएगा मेरे कारण जीवित रहेगा।

अब, मुझे यकीन है, कि इसे लागू करने के लिए विभिन्न तरीके हैं, लेकिन मैं ने 1946 में उत्तर यरूशलेम के रामल्लाह नामक एक अरब शहर में अपनी मसीही सेवा प्रारंभ की। आज यह शहर नहीं रह गया है, अब यह बहुत बड़ा शहर बन गया है। और उस समय मेरी पहली पत्नी और बच्चों, और हमारे घर की भाषा अरबी थी। और कुछ बातें आपके भीतर प्रवेश कर जाती है जिन्हें आप कभी अपने भीतर से बाहर नहीं निकालते। जब कभी मैं मेज की संगति करता या प्रभु भोज के बारे में सोचता हूँ कि अरबों ने क्या कहाः आओ, हम यीशु का लहू पियें। यह कुछ अतिआत्मिक अनोखा वाक्य नहीं था, यह प्रभु भोज के बारे में बात करने का उनका तरीका था। और इसे लागू करने के कई तरीके हो सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि जब मैं मेज की संगति करता हूँ तो मैं उसका मांस खाता और उसका लहू पीता हूँ। अब यह कई लोगों के लिए एक बड़ी बाधा है, मैं कैसे मदद कर सकता हूँ?

हमें, हम में से कुछ को सिखाया गया है कि हम इसे सिर्फ एक स्मरण के रूप में करते हैं। यीशु ने यह नहीं कहा। उसने कहा, ‘‘आप मेरा माँस खाते और मेरा लहू पीते हैं।’’ हम इसे एक स्मारक हैं, निश्चय ही हम ऐसा करते हैं लेकिन यह सब कुछ नहीं है। हम वास्तव में प्रभु यीशु मसीह के शरीर और रक्त में भाग लेते हैं। इसके बदलने का कोई कारण नहीं है। यह कैसे शरीर और रक्त हो जाता है इस बारे में अलग अलग विचार पाया जाता है। कैथोलिक और रीति विधियों का पालन करने वाली कलीसियायें मानती हैं कि यह पुरोहित के पवित्रीकरण के द्वारा होता है। मैं मानता हूँ कि यह विश्वास द्वारा आता है। जब मैं इसे जो कुछ यीशु ने अपने वचन में कहा, उस पर विश्वास करने के द्वारा प्राप्त करता हूँ तो यह मेरे लिए ठीक वही बन जाता है जो यीशु ने कहा कि यह होगा। मेरे साथ बहस न करें क्योंकि मैं खुश हूँ।

आइए, एक पल के लिए 1 कुरिन्थियों 10 देखें। मुझे लगता है हम यहाँ बैप्टिस्ट और ब्रदरन दोनों हीं हैं। यह शायद ईश्वरीय प्रबंध है। खैर, भाइयों, मैं एक ब्रदरन प्रचारक को अपने मसीहियों से यह कहते हुए स्मरण करता हूँ, कि ‘‘जैसा मैं और आप करते हैं वैसा यीशु ने कहा, परन्तु आप शायद ही कभी इसे करते हैं।’’ आइए एक पल के लिए 1 कुरिन्थियों 10 में नजर डालते हैं, पद 16ः

वह धन्यवाद का कटोरा, जिस पर हम धन्यवाद करते हैं, क्या मसीह के लहू की सहभागिता नहीं?

क्या मसीह के लोहू की सहभागिता नहीं?

वह रोटी जिसे हम तोड़ते हैं, क्या मसीह की देह की सहभागिता नहीं?

और जब वह आगे अध्याय 11 पर जाता है और वह उन्हें स्मरण दिलाता है कि किस प्रकार प्रभु भोज की स्थापना हुई, पद 23 और आगे। वह कहता हैः

क्योंकि यह बात मुझे प्रभु से पहुंची, और मैं ने तुम्हें भी पहुंचा दी कि प्रभु यीशु ने जिस रात पकड़वाया गया रोटी ली। और धन्यवाद करके उसे तोड़ी, और कहा कि यह मेरी देह है, जो तुम्हारे लिये हैः मेरे स्मरण के लिये यही किया करो।

यह पूरी तरह सच है कि हम इसे उसके स्मरण में करते हैं परन्तु हम उसकी याद में क्या करते हैं? हम उसकी देह को लेते हैं।

इसी रीति से उस ने ब्यारी के पीछे कटोरा भी लिया, और कहा, यह कटोरा मेरे लहू में नई वाचा हैः जब कभी पीओ, तो मेरे स्मरण के लिये यही किया करो।

अब, मैं बहुत ही जोरदार ढंग से कहना चाहता हूँ कि हर किसी की सिफारिश करना नहीं चाहते हैं कि मेरे और रूत के समान बनें। मसीह की देह में अद्भुत स्वतंत्रता है, जो कुछ करने के लिए परमेश्वर हमारी अगुवाई करते हैं, वह कुछ निश्चित सीमाओं के भीतर रहकर कर सकते हैं। लेकिन यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण बन गया है और मैं तो परमेश्वर के जीवन के लिए अपनी जरूरत काफी महसूस करता हूँ। मुझे लगता है कि मैं यह विनम्रता के साथ कह सकता हूँ, मुझे लगता है कि मैं परमेश्वर के जीवन के लिए एक विज्ञापन तरह हूँ। आप में से अधिकांश को अनुमान नहीं है कि मैं 71 साल की उम्र का हूँ। और मुझे लगता है कि इसका हिस्सा यीशु के रक्त और देह पर रहना है। मेरे लिए यह कोई सिद्धांत नहीं है; यह एक जीवित वास्तविकता है।

तो, यही तरीका है जिससे हम यह करते हैं। और कृपया, मैं यह सलाह नहीं दे रहा हूँ कि हम जो कर रहे हैं वह किसी को भी करना चाहिए। लेकिन हम हर सुबह पति और पत्नी के रूप में एक साथ प्रभु की ब्यारी में शामिल होते हैं। और हर सुबह मैं वही बातें कहता हूँ। ‘‘प्रभु यीशु, - अब मुझे क्या कहना है? मुझे याद दिलाएँ। हाँ, यह सही है, मैं रोटी तोड़ता हूँ। मैं रोटी तोड़ता और कहता हूँ, ‘‘प्रभु यीशु, हम आपके देह के रूप में इस रोटी को ग्रहण करते हैं।’’ और हम इसे खाते हैं। और मैं कहता हूँ, ‘‘जब हम यह करते है तो आपके आने तक हम आपकी मृत्यु की घोषणा करते हैं।’’ आप देखें, हम यह मुख्य रूप यरूशलेम में करते हैं जहाँ मसीही राष्ट्र की आबादी के एक प्रतिशत से भी कम हैं। जिस नगर में यीशु मरा वहाँ हर दिन उसकी मृत्यु का प्रचार करना कैसा सौभाग्य है।

पिछली सदी के एक महान बाइबल व्याख्याता ने इस पर टिप्पणी की। यीशु के आने तक आप उसकी मृत्यु को दर्शाते या घोषणा करते हैं। उसने कहा कि जब हम वाचा के लिए आते हैं, आप इसे चाहे कैसे भी पुकारें, उसने कहा कि हम तात्कालिक समय के पूरे संदर्भ से बाहर हैं। हमारा कोई भूत काल नहीं है परन्तु केवल क्रूस, कोई भविष्य नहीं, लेकिन आगमन। जब तक वह नहीं आता है हम उसकी मृत्यु का प्रचार करते हैं। और हर बार जब हम यह करते हैं, हम खुद को याद दिलाते हैं कि वह फिर से आ रहा है।

अब, बस, हम कैसे यह कबूल करने जा रहे हैं? चलो बस ऐसा विश्वास के द्वारा करें। हम कोई मेज की संगति करने नहीं जा रहे हैं और न मैं कभी आपमें से किसी से इसकी सिफारिश करने जा रहा हूँ, आइए, केवल कहें, ‘‘प्रभु यीशु, जब हम आपका रक्त प्राप्त करते हैं, उसमें हम आपका जीवन - परमेश्वर का जीवन - ईश्वरीय, अनंत, अंतहीन जीवन - प्राप्त करते हैं।’’ ठीक। अगर मुझे याद है, मेरे पीछे यह कहें। ‘‘प्रभु यीशु, जब हम आपका रक्त प्राप्त करते हैं, उसमें हम आपका जीवन - परमेश्वर का जीवन - ईश्वरीय, अनंत, अंतहीन जीवन - प्राप्त करते हैं।’’ प्रभु, आपका धन्यवाद।

कुछ क्षण उसकी आराधना करें, ठीक है? बस उसे अभी प्राप्त करें। दिव्य जीवन की भावना आपमें - आपके दिल, आपके मन, आपके भौतिक शरीर में - भर जाए। इस विषय में पौलुस ने कहा, कि जीवन मृत्यु को निगल लेगा। लेकिन मुझे लगता है कि हमारे शरीरों में बीमारी, क्षय, और आदि के रूप में मृत्यु की एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसे दिन प्रतिदिन परमेश्वर के जीवन के द्वारा निगला जा सकता है। पौलुस ने कहा कि यद्यपि हमारा बाहरी मनुष्यत्व नाश होता जाता है परन्तु हमारा भीतरी मनुष्यत्व दिन-प्रतिदिन नया होता जाता है। और जब तक हमारा लक्ष्य पूरा न हो हमारे भीतरी मनुष्य में इतनी सामर्थ्य है कि बाहरी मनुष्य का नाश करता रहे। आमीन।

हम यीशु के लहू केवल दो और प्रभावों पर बात करना चाहते हैं। छठवाँ, मध्यस्थता है। हम इब्रानियों 12 निकालेंगे और 22-24 पद पढ़ेंगे। इब्रानियों 12ः22। मैं चाहता हूँ कि आप काल पर ध्यान दें। यह हम आए हैं के साथ प्रारंभ होता है। हम आत्मा में आने नहीं जा रहे हैं, न कि देह में, हम आत्मा में आए हैं। हम जिन आठ बातों के लिए आए हैं उनकी सूची दी गई है।

हम सिय्योन के पहाड़ के पास आए हैं, यह पहला है।

दूसरा, जीवते परमेश्वर के नगर स्वर्गीय यरूशलेम के पास। पृथ्वी पर का यरूशलेम नहीं परन्तु स्वर्गीय यरूशलेम।

तीसरा, लाखों स्वर्गदूतों के साथ। और मैं उस अनुवाद को पसंद करता हूँ जो बताता है कि उत्सव में। मैं उन सभी कारणों को नहीं देख सकता कि आप क्यों दूसरी तरह से इसका अनुवाद करें। लेकिन मुझे लगता है कि एन आई वी अनुवाद कहता है कि महिमा में असंख्य स्वर्गदूतों के साथ। हमारे लाभ के लिए उन्होंने अपने उत्तम वस्त्र पहने हैं। मेरा मतलब है किसी भी वस्त्र लेकिन उत्सव के वस्त्र में असंख्य स्वर्गदूतों को देखना अद्भुत होता।

रूत और अब मैं अब से तीन साल पहले बेलफास्ट में थे और हम एक घर में अगुवों की एक छोटे से समूह की बैठक में थे। और जब हमने परमेश्वर और एक दूसरे के सामने स्वयं को दीन किया तो हमारे बीच परमेश्वर की उपस्थिति आई। और लगभग दस मिनट तक रूत ने असंख्य स्वर्गदूतों के दल को गुजरते हुए देखती रही। फिर उनमें से एक कमरे में आया और उसके बाद रूत ने अपनी आँखें बंद कर लीं। यह संभव अनुभव आज हमारी सीमा के भीतर है। हम नए नियम के लोगों से अलग नहीं हैं, वे कोई हम से अलग नहीं थे।

हम सिय्योन पर्वत, स्वर्गीय यरूशलेम, आनंद के उत्सव में असंख्य स्वर्गदूतों के दल में आए हैं। पहलौठों की कलीसिया जो स्वर्ग में पंजीकृत हैं, वे जिन्होंने नया जन्म पाया है, जिनके नाम स्वर्ग में लिखे गए हैं। पाँचवाँ, सब का न्यायी, परमेश्वर। भाइयों और बहनों, परमेश्वर का धन्यवाद हो, वह न्यायी से बढ़कर है। अन्यथा हम नहीं बचते।

छठवाँ, आत्माओं को, जिससे धर्मी मनुष्य सिद्ध बनाया जाता है। मैं मानता हूँ कि वे पुराना नियम के संत हैं जिन्होंने जीवन भर की विश्वास की चाल के द्वारा वह प्राप्त किया जिसे हम नया जन्म के द्वारा प्राप्त करते हैं। और हम नया जन्म के माध्यम से जो प्राप्त नहीं करते हैं, जो हमें नया जन्म के माध्यम से दिया जाता है।

सातवाँ, नई वाचा के मध्यस्थ, यीशु के लिए। यही कारण है कि हम वहाँ हो सकते हैं। यदि यह केवल परमेश्वर न्यायी होता तो हमें वहाँ कभी प्रवेश नहीं मिलता। लेकिन परमेश्वर के साथ नई वाचा का मध्यस्थ, यीशु भी है।

और अंत में छिड़काव का रक्त जो हाबिल की तुलना में बेहतर चीजें के बारे में बोलता है। यीशु का छिड़का हुआ रक्त जो स्वर्ग में हमारी ओर से बोलता है, हाबिल के रक्त का विरोधाभासी है। विरोध के तीन मुख्य बिंदु हैं। हाबिल का लहू उसकी इच्छा के विरुद्ध बहाया गया था। यीशु ने स्वेच्छा से अपना खून दिया। हाबिल का लहू पृथ्वी पर छिड़का गया था। यीशु का रक्त सबसे पवित्रतम स्थान में छिड़का जाता है। हाबिल का खून बदला माँगता है। यीशु का रक्त दया के लिए विनती करता है। यह एक ऐसी खूबसूरत तस्वीर पेश करता है, कि मैं नहीं चाहता कि आप में कोई भी इससे वंचित रहें।

ऐसे समय होते हैं जब हम कमजोर होते हैं, जब हम दबाव में होते हैं, हम प्रार्थना नहीं कर सकते हैं, हमें आश्चर्य होता है कि क्या हम अगली साँस ले पायेंगे। उन समयों पर यह जानना अच्छा होता है कि यीशु का लहू जो परमेश्वर की तत्काल उपस्थिति में छिड़का गया वह हमेशा हमारी ओर से दया के लिये करता है।

चलिए, इस सच्चाई को उपयुक्त बनाने के लिए थोड़ा स्वीकारोक्ति करते हैं। मैं यह करूँगा, मैंने पहले

सातवाँ प्रावधान: यीशु के लहू के द्वारा पवित्रतम स्थान में प्रवेश (इब्रानियों 10:19-23); ‘हियाव’ का यूनानी अर्थ = बोलने की स्वतंत्रता; ‘अंगीकार को दृढ़ता से थामे रहो, बिना डगमगाए’ और हवाई जहाज की सीट-बेल्ट का दृष्टान्त; लैव्यव्यवस्था 16 में महायाजक का सात बार लहू छिड़कना

30
साझा करें